फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के आईसीयू के लिए मिला चिकित्सक

Fri, 19 Jul 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी23 : नागरिक अस्पताल का आईसीयू। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में शुरू किए गए आईसीयू में चिकित्सकों की कमी को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले ही फिजिशियन व एनेस्थीसिया चिकित्सक ने ज्वाइन किया था। उनकी मदद से आईसीयू चलाया जा रहा है। अभी भी आईसीयू के लिए दो स्पेशलिस्ट व चार अन्य चिकित्सकों की जरूरत है। फिलहाल एनएचएम मिशन निदेशक ने प्रदेशभर के जींद, बहादुरगढ़, नारनौल, यमुनानगर, सिरसा व भिवानी अस्पतालों में आईसीयू के लिए छह चिकित्सक कांट्रेक्ट बेस पर हायर करने के लिए सिविल सर्जन को आदेश दिए हैं। आदेश की प्रति सीएमओ कार्यालय में आ चुकी है। जल्द ही चिकित्सक की भर्ती कर आईसीयू स्टाफ बेड़े को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

आईसीयू चलाने के लिए कम से कम दो एनेस्थीसिया व दो फिजीशियन की जरूरत होती है। एनेस्थीसिया चिकित्सक तो नागरिक अस्पताल में हैं, लेकिन फिजीशियन एक ही था। अब नागरिक अस्पताल में फिजीशियन डाॅ. नरेश वर्मा तथा एनेस्थीसिया डा. मृत्युंजय ने ज्वाइन कर लिया है। इससे आईसीयू को चलाने में काफी मदद मिल रही है। वहीं जनरल जांच के लिए भी तीन से चार चिकित्सकों की आवश्यकता है, ताकि रोटेशन अनुसार चिकित्सक अपनी डयूटी कर सकें और चिकित्सकों पर बोझ नहीं बढ़े।
आईसीयू के लिए एक चिकित्सक को अनुबंध के आधार पर हायर करने की अनुमति मिली है। फिजीशियल डाॅ. नरेश वर्मा तथा एनेस्थीसिया डाॅ. मृत्युंजय के साथ अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से रोटेशन के अनुसार काम लिया जा रहा है। स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के मिलने से आईसीयू को चलाने में आसानी होगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।

19जेएनडी23 : नागरिक अस्पताल का आईसीयू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें