फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक पर स्टंट करने से रोका तो चिकित्सक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटेल नगर कालोनी में बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों को रोकने पर एक चिकित्सक के साथ मारपीट कर युवकों ने घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी डॉ. गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्लीनिक चलाता है। 10 जून शाम को मोहल्ले का ही पारस बाइक पर स्टंट कर रहा था। जब उसे रोका तो पारस गाली-गलौज पर उतर आया। कुछ समय बाद पारस के परिजन भी उसके मकान पर आकर गाली-गलौज करने लगे। 11 जून सुबह वह क्लीनिक में बैठा था। उसी दौरान पारस व उसके परिजन अंदर घुस आए और हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर उसकी मां तथा भाई भी आ गए। आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिसमें उन्हें भी चोटें आई। शहर थाना पुलिस ने डाक्टर गौरव की शिकायत पर पारस, चंद्रपाल व उसकी मां, लक्की, आशा, विजय, विजेंद्र को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें