13जेएनडी18: सीएचसी अलेवा में टीकाकरण को लेकर कर्मचारियों को जागरूक करते डाॅ. सुमित। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र (सीएचसी) अलेवा में वीरवार को नियमित टीकाकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता अलेवा सीएचसी प्रभारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा ने की। मुख्य रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन हिसार से सीनियर परामर्शदाता डाॅ. सुमित ने भाग लिया।
डाॅ. सुमित ने कहा कि पोर्टल पर टीकाकरण की पूरी जानकारी कैसे भरनी है, इसके लिए कर्मचारी को पोर्टल की पूरी जानकारी होनी चाहिए। नियमित टीकाकरण के तहत जो बच्चा वंचित रह जाता है। उसकी कर्मचारी पूरी तरह से भरपाई करें। कर्मचारी खसरा और रूबेला टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के अलावा खसरा के लक्षण वाले मरीजों के खून के सैंपल लें। जिसमें छह महीने से 15 साल तक अगर कोई बच्चा जिसमें पोलियो के लक्षण दिखाई दें। उसकी शीघ्र सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देने के अलावा 24 घंटे के अंदर सैंपल नागरिक अस्पताल भेजें। काली खांसी, गलघोटू और टिटनेस के टीकों का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। यही नहीं टीकाकरण स्थल पर कर्मचारी समय पर पहुंचे ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 24 से 29 जून तक चलाए स्पेशल टीकाकरण सप्ताह में छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण अधिक से अधिक करवाएं। इस अवसर पर डाॅ. वीरेंद्र, जयदीप के अलावा स्वास्थ्य निरीक्षक रमेशचंद्र, नरेंद्र ढांडा, सुमेश, राजवंती, केलो देवी, कुलदीप, विनोद, रींकू, दीपक, सोनू, संदीप, वरूण, नीलम रानी, सुषमा, मुन्नी देवी, मंजू कुमारी मौजूद थी।