फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं से उत्पीड़न की जांच जिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी करेगी

Tue, 31 Oct 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उचाना के राजकीय स्कूल में प्राचार्य पर छात्राओं की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। शिक्षा विभाग की जांच टीम सोमवार को भी स्कूल में पहुंची और एक-एक छात्रा से बातचीत की। अब विभाग ने इस मामले की जांच के लिए जिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। अब यह कमेटी पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। आरोपी प्राचार्य का पुराना रिकाॅर्ड भी खंगाला जाएगा।
उचाना के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुला पत्र लिखा था। जब यह पत्र शिक्षा विभाग को मिला तो विभाग हरकत में आ गया। शिक्षा विभाग ने तुरंत प्राचार्य को निलंबित कर दिया। वहीं, खुद जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। टीम सभी छात्राओं से एक-एक करके बातचीत कर रही है। इसके अलावा अतिरक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ भी पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार को फिर जांच टीम उचाना के स्कूल में पहुंची। यहां छात्राएं अपने आपको असहज महसूस नहीं करें तथा वह सच्चाई बता सकें, इसके लिए नगर पालिका उचाना के प्रधान विकास काला भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने भी इस संबंध में छात्राओं से बात की तथा जांच टीम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

दर्ज होगी प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर
सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद ने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. हरिश वशिष्ठ से मुलाकात की। अधिकारियों ने पॉक्सो एक्ट की सभी प्रकार की जानकारी निकाली और इसमें कैसे मामले दर्ज हो सकता है तथा कौन मामला दर्ज करवा सकता, सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया। जल्द ही प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।

विभाग ने लिया संज्ञान, नए सिरे से होगी जांच
जिला प्रशासन ने सरकार के आदेशों पर मामला जांच के लिए जिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी को सौंपने का फैसला लिया है। सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच जिला स्तर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी से करवाई जाए। इन निर्देशों के बाद अब प्रशासन ने यह तय किया है कि जिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी को मामला जांच के लिए सौंपा जाएगा। कमेटी उन छात्राओं और उनके परिजनों से संपर्क करेगी, जिनका उत्पीड़न करने के आरोप प्राचार्य पर लगाए गए हैं। कमेटी निलंबित प्राचार्य के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को भी खंगालेगी और पता लगाएगी कि पहले इस प्राचार्य की जहां भी नियुक्ति रही, वहां इसका छात्राओं के प्रति व्यवहार किस तरह का था।
विज्ञापन

सरकार के आदेश पर पूरे मामले की जांच अब जिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी को सौंपी जाएगी। कमेटी मंगलवार से ही अपनी जांच नए सिरे से शुरू करेगी। जांच जल्द पूरी की जाएगी। इसमें किसी तरह की देरी या ढील नहीं होगी।
मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें