05जेएनडी21: अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। संवाद
जींद। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
लड़कियों के वर्ग में कुल 22 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया जिनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं लड़कों के वर्ग में कुल 52 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें से 14 खिलाड़ियों का चयन मुख्यमंत्री कप के लिए हुआ।
चयनित खिलाड़ी 9 से 11 फरवरी तक पलवल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई।
इस अवसर पर रामपाल कबड्डी कोच, संदीप कबड्डी कोच और राजेश कबड्डी कोच विशेष रूप से मौजूद रहे। कोचों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
वर्जन
विजेता खिलाड़ियों को बधाई। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से ही जिले का मान बढ़ता है। अन्य युवाओं को भी खेलों से जुड़ने और अनुशासन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया है।
-रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद।