फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज शुरू होगा जिलास्तरीय गीता महोत्सव

Sun, 08 Dec 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन ने 9 से 11 दिसंबर तक पटवार भवन रंगशाला में जिलास्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। यह महोत्सव गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है। इसमें सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। डीसी ने बताया कि महोत्सव स्थल पर गीता से संबंधित प्रदर्शनी के साथ 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में बच्चों और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों व कलाकारों की तरफ से गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की लीला और गीता के संदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका, भजन और श्लोक उच्चारण आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम में गीता पूजन, हवन और सेमिनार भी आयोजित होंगे। इनमें विद्वान वक्ता गीता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

08जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें