फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बागवानी अधिकारी, बिचौलिया पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पॉली हाउस की सब्सिडी रिलीज करने के एवज में जिला उद्यान अधिकारी को बिचौलिया के माध्यम से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नरवाना के पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर शिकायत देकर बताया था कि उसने पॉली हाउस लगाया हुआ है। इस पर दस लाख रुपये की सब्सिडी है। जिला बागवानी अधिकारी विजय पान्नू उसे रिलीज करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। राशि नहीं देने पर सब्सिडी जारी नहीं करने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में छापा डालने के लिए टीम का गठन किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रोफेसर राजेश बूरा को नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 500-500 रुपये के एक हजार नोट राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर करवा कर तथा पाउडर लगवा थमा दिए। संपर्क साधने पर जिला बागवानी अधिकारी विजय पान्नू ने शिकायतकर्ता को नरवाना बुलाया। वहां पर विजय पान्नू ने अपने जानकार गांव डाहौला निवासी कुलवंत को रिश्वत की राशि लेने के लिए भेजा दिया। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने कुलवंत तथा गाड़ी में कुछ दूरी पर बैठे विजय पान्नू को गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद कर ली। पवन की शिकायत पर एसीबी ने विजय पान्नू तथा कुलवंत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें