फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला कार्यकारिणी का चुनाव जाट धर्मशाला में 11 को

Mon, 29 Apr 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी09: बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन कोर कमेटी के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन कोर कमेटी की बैठक सोमवार को किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जयनारायण पिलानिया ने कहा कि एसोसिएशन की सभी ब्लॉक इकाइयों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, इसलिए जिलास्तरीय चुनाव का कार्यक्रम तय किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी का चुनाव 11 मई को जाट धर्मशाला जींद में करवाया जाएगा। इसमें ब्लाॅक कार्यकारिणी भाग लेगी। इसके अतिरिक्त कोई भी रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी इस चुनाव में भाग ले सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है। ब्लाॅक कार्यकारिणी की सूची 5 मई तक महासचिव कुलदीप गोयत के पास पहुंचा दें। चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की डयूटी की घोषणा 5 मई के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

किताब सिंह भनवाला ने बताया कि प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव 4 जून के बाद होगा। इसका फैसला प्रदेशस्तरीय मीटिंग में लिया जाएगा। 12 मई को ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की मीटिंग बुलाकर लोकसभा चुनाव के बारे में रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर बारूराम, वीरमान ढुल, सुभाष जागलान व चांदरूप मालिक मौजूद रहे।

29जेएनडी09: बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन कोर कमेटी के सदस्य। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें