फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिट्टी खाली प्लाट में डालने पर हुआ विवाद, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की प्राइवेट लोको कॉलोनी में सबमर्सिबल लगाने के दौरान निकली मिट्टी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कर 2-3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि सबमर्सिबल लगवाने के दौरान निकली मिट्टी पड़ोसी के खाली प्लाट में डाल दी गई थी, जिससे विवाद हो गया। सात मई की रात पड़ोसी सोनू, दिलावर और गोपी ने कथित रूप से छत से ईंटें बरसाईं, जिससे वह घायल हो गया। घटना के समय डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें