रोहतक। दिल्ली में 30 अप्रैल से दो मई तक पैरा असेसमेंट की ट्रायल आयोजित की गई। इस ट्रायल के आधार पर यूरोपियन पैरा आर्चरी कप 2025 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें नवीन दलाल व साहिल हुड्डा का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता 24 मई से एक जून तक रोम में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले भी नवीन दलाल शानदार प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर चुके हैं। नवीन दलाल वर्तमान में रोहतक की तहसील कार्यालय में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। 2025 में जयपुर में आयोजित नेशनल पैरा चैंपियनशिप में नवीन दलाल ने दो रजत पदक जीते। 2023 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। 2023 में पैरा एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। साहिल ने बताया कि वह जिले के मुंगान का निवासी है। साहिल ने 2023 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2024 में वर्ल्ड रैंकिग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2025 में नेशनल पैरा चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता।
11सीटीके06-साहिल हुड्डा।