फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधार के सर्वेक्षण रैंकिंग पर की गई चर्चा

Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एडीआर सेंटर के सभागार में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आधार के सर्वेक्षण, रैंकिंग व समग्र समावेशन तक पहुंच विषय पर चर्चा की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं और न्याय मित्रों ने भाग लिया।
पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने बताया कि साथी अभियान, बाल विवाह उन्मूलन अभियान, ड्रग्स उन्मूलन अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की एक अनूठी पहल है। इसका लक्ष्य समाज के हाशिए पर रह रहे वर्गों जैसे निराश्रित, वृद्ध, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग व प्रवासी मजदूरों को विधिक और सामाजिक सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित जनों को आधार कार्ड के लिए सर्वेक्षण, रैंकिंग व समग्र समावेशन तक पहुंच विषय पर जानकारी दी कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय जींद और उपमंडल न्यायालय नरवाना व सफीदों में आयोजित की जाएगी। वहीं प्रत्येक कार्य दिवस को प्रत्येक न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें