फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में चर्चा की

Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के रोजगार कौशल का निर्माण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान आशी अग्रवाल मित्तल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा एनालिसिस, डीप लर्निंग, डेटा साइंस के लिए डेटाबेस प्रबंधन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक कंपनियां अपने कर्मचारियों में व्यावहारिक कौशल को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने नौकरी के लिए सॉफ्ट और हार्ड कौशल पर प्रकाश डाला। आशिता झा, सिमरन चौधरी, राहुल बेदी और सागर वर्मा ने भी एआई क्षेत्र में रोजगार योग्य कौशल पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पूनम मोर, क्रांति, डॉ. रचना, निश्चल, पूजा, शशि और सुरभि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें