जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम मंगलवार को दूसरे दिन संपन्न हो गया। विद्यार्थियों के बीच कविता वाचन, गायन, मोनो एक्टिंग, नृत्य, भाषण और हरियाणवी क्राफ्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। छात्राओं ने पंजाबी गीतों और भांगड़ा की प्रस्तुतियों से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मुनीष कुमार ने की और मंच संचालन प्रो. नीलम ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रणवीर कौशल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन का होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को सही दिशा में आगे बढ़ाने के साथ अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध शपथ भी ली।
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. सुनीता दुग्गल, निधि गुप्ता, वैशाली हुड्डा, सुनेत रानी, अमरदीप, चांद राम, प्रदीप, राहुल हुड्डा, मंजीत और राजेश मौजूद रहे।
छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
कविता वाचन में शिवानी प्रथम और टिंकू द्वितीय रहे। गायन में सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में अंकिता प्रथम, तमन्ना द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। नृत्य में रिया प्रथम, तमन्ना द्वितीय और काजल तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, टिंकू द्वितीय और दीक्षा तृतीय रही। हरियाणवी क्राफ्ट में नेहा प्रथम, काजल द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही।