फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाना खाकर रात में घूमने गया था दिव्यांग, सुबह मिला शव

Fri, 29 Sep 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी11-नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। तलोडा गांव में बुधवार की रात खाना खाकर घूमने गए दिव्यांग सुनील (38) का वीरवार की सुबह ढाठरथ रोड पर खून से लथपथ शव पाया गया। उसके सिर और मुंह पर गहरे चोट के निशान थे। मौके से खून से सनी ईंट बरामद हुई। इससे आशंका जताई जा रही है कि ईंट से हमला कर युवक की हत्या की गई होगी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए।
पानीपत के सताना गांव का निवासी सुनील (38) कई वर्षों से अपनी मां के साथ तलोडा स्थित ननिहाल में रह रहा था। वीरवार की सुबह तलोडा से ढाठरथ जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक का शव देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। जांच करने पर पता चला कि मृतक तलोडा में रहने वाला 38 वर्षीय सुनील था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। परिजनों का कहना था कि सुनील बुधवार रात लगभग पौने नौ बजे खाना खाकर ढाठरथ गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर घूमने गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। वीरवार सुबह सती माता मंदिर के पास उसका शव मिला। लगभग सवा नौ बजे उसका मोबाइल फोन नंबर बंद आने लगा था। अब उन्हें यह पता नहीं कि किसी ने उन्हें फोन करके बुलाया है या खुद गया था।
विज्ञापन


बॉक्स

30 वर्षों से मायके में रह रही मृतक की मां

मृतक सुनील की मां ओमपति 30 वर्षों से से तलोडा गांव में अपने मायके में रह रही है। आठ-नौ वर्षों से मृतक सुनील भी अपनी मां के पास रह रहा था। मृतक इकलौता था और दो बहनों का भाई था। उसकी बचपन में सड़क दुर्घटना के दौरान उसकी टांग कट गई थी, जिससे वह कृत्रिम टांग के सहारे ही चलता था। दिव्यांग होने के कारण वह कुछ काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने शव के पास से खून से सनी ईंट बरामद की है। गांव से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें वह पौने नौ बजे सुनील वहां से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ममेरे भाई नरेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें