फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो लाख रुपये के लेन-देन में हुई युवक कृष्ण की हत्या

Thu, 28 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। किलाजफरगढ़ के युवक कृष्ण की 21 जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोपी गांव का सीएचसी संचालक वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू निकला। एसआईटी ने आरोपी को किलाजफरगढ़ गांव से ही गिरफ्तार किया है। कृष्ण ने वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू से दो लाख रुपये लिए थे और वह लौटा नहीं रहा था। इस पर वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू ने खेत में बुलाकर गोली मारकर कृष्ण की हत्या कर दी थी। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में की। पुलिस ने उसे वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मृतक का मोबाइल फोन, सिम और हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद की जाएगी।
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह कृष्ण को मारने की कोशिश घटना से 15-20 दिन पहले भी कोशिश कर चुका था। 22 जून की सुबह ग्रामीणों ने जींद-रोहतक मार्ग पर निजी स्कूल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा था। युवक के हाथ, छाती, मुंह और कमर पर करीब छह गोलियों के निशान थे। मृतक की पहचान किलाजफरगढ़ गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्ण के तौर पर हुई थी। 21 जून की शाम उसने अपने चचेरे भाई को बताया था कि वह गांव के ही वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू, अमित और सुमित के साथ जीरी की पौध देखने गया हुआ है। रात होने पर कृष्ण ने फोन पर मां को बताया था कि करीब वह आधे घंटे में घर पहुंच रहा है लेकिन कृष्ण का शव अगले दिन गांव में निजी स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कृष्ण जुलाना तहसील में पटवारी के पास बैठता था, जिससे अपनी मां, पत्नी और बेटे का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


बॉक्स

कृष्ण के मोबाइल से राशि ट्रांसफर करने पर फंसा आरोपी

मृतक कृष्ण के शव के पास पुलिस को उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था। एसपी सुमित कुमार ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए सीआईए, जुलाना पुलिस और साइबर थाना की एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मृतक के मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगा दिया था। आरोपी ने भी मृतक का मोबाइल फोन अपने घर पर रख दिया था। फिर आरोपी ने हत्या के एक महीने बाद मृतक का मोबाइल फोन ऑन किया और उसने दिल्ली में अपने जानकार के पास मृतक के मोबाइल फोन से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल नंबर एक्टिव होते ही एसआईटी भी सतर्क हो गई। मोबाइल नंबर की लोकेशन किलाजफरगढ़ गांव में मिली। इसके बाद एसआईटी ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन

किलाजफरगढ़ गांव के युवक की मौत मामले में एसआईटी ने आरोपी किलाजफरगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया है। वह कृष्ण का साथी था। आरोपी ने दो लाख रुपये के लेन-देन में कृष्ण की हत्या करने की बात कबूल की है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उससे मृतक का मोबाइल फोन, सिम और अवैध पिस्तोल बरामद किया जाएगा।-संदीप सिंह, डीएसपी, उचाना

फोटो कैप्शन

28जेएनडी28-पुलिस गिरफ्त में युवक की हत्या करने का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें