फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सीधी बीजाई से पानी और लागत की भारी बचत : डॉ. पंवार

विज्ञापन
24जेएनडी02-बधाना गांव में किसानों को धान की सीधी  बिजाई को लेकर जागरूक करते हुए कृषि विभाग के क
विज्ञापन
अलेवा। कृषि व किसान कल्याण विभाग अलेवा की तरफ से खंड कृषि अधिकारी डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में गांव बधाना में मुख्य रूप से धान की सीधी बिजाई और अन्य विभागीय स्कीम को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. अनिश पंवार ने धान की सीधी बिजाई के बारे में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान कि सीधी बिजाई करने पर हरियाणा सरकार प्रति एकड़ 4500 रुपये राशि प्रोत्साहन के रूप में देती हैं। बासमती धान की सीधी बिजाई 25 मई से 15 जून के बीच में कर देनी चाहिए, जिसके लिए बीज की मात्रा आठ किलोग्राम बीज को दो ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन और 20 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति 10 किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करके बीजना चाहिए। धान की सीधी बिजाई से पानी और लागत दोनों की बचत होती है।
उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई में किसी प्रकार की पडलिंग करने की कोई आवश्यकता नहीं है। न ही रोपाई करने के लिए मजदूरों की आवश्यकता है और न ही अलग से नर्सरी तैयार करने की आवश्यकता है। इसी के साथ-साथ धान की सीधी बिजाई वाली फसल में कीट और रोग का प्रकोप रोपाई वाली फसल से बहुत ज्यादा कम अथवा ना के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें