फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप के नाम पर नहीं किया किसी का समर्थन : टेकराम

Fri, 24 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी02: बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वय
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक और किसान मजदूर संगठन व जनकल्याण मंच की बैठक वीरवार को कंडेला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के नेतृत्व में हुई। टेकराम कंडेला ने कहा कि 36 बिरादरी भाईचारे के सहयोग से चलने वाली कंडेला खाप की पूरे भारत में अपनी अलग पहचान है। कंडेला खाप में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए लोग हैं।
विज्ञापन

टेकराम ने कहा कि उन्होंने कंडेला खाप के नाम से किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं किया है, परंतु हमारा पूरे भारत में किसान मजदूर संगठन के नाम से एक मंच है, जो किसानों व सामाजिक कार्यों के लिए है। संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने अपने संगठन से विचार-विमर्श करके किसी पार्टी का समर्थन नहीं, अपितु व्यक्तिगत प्रत्याशी का जैसे कुरुक्षेत्र से किसानों का साथ देने वाले अभय सिंह चौटाला को समर्थन किया है। हिसार से प्रत्याशी रणजीत चौटाला, भिवानी से धर्मवीर व सोनीपत लोकसभा से सतपाल ब्रह्मचारी को समर्थन किया है, क्योंकि इन्होंने भी किसान मजदूर के भिन्न-भिन्न मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है। वह लगातार किसानों, मजदूरों और सामाजिक मुद्दों की आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर हरियाणा किसान यूनियन प्रधान हजूर सिंह, अभेराम कंडेला, रामकिशन, बनी रायचंदवाला, महताब सिंह अहलावत, भीरा दालमवाला, प्रदीप मौजूद रहे।

23जेएनडी02: बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें