फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डायल 112 के कर्मचारी पर सरिया से हमला, सिर फटा

विज्ञापन
फोटो 18 नरवाना। जानकारी देते हुए घायल पुलिस कर्मी विनोद कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नरवाना। अपोलो चौक के पास मंगलवार शाम पिता-पुत्र के बीच चल रहे झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम के कर्मचारी पर एक व्यक्ति ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में ईआरवी-374 के चालक ईएचसी विनोद कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

ईएचसी विनोद कुमार ने बताया कि डायल 112 पर अपोलो चौक के पास एक घर में पिता-पुत्र के बीच झगड़े की कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद वह अपनी ईआरवी-374 गाड़ी लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पुलिस टीम झगड़े को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान श्यामलाल नामक व्यक्ति ने लोहे की सरिया नुमा किसी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से उनके सिर से गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।
जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी झगड़े की सूचना पर अपोलो चौक के समीप एक घर में पहुंची थी। आरोपी श्यामलाल ने ईएचसी विनोद कुमार के सिर पर लोहे की किसी वस्तु से वार कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें