फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जूडो में ज्योति ने दिखाया दम, सीबीएसई नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
01जेएनडी04: जूडो की ​खिलाड़ी ज्योति को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा ज्योति ने जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। रोहतक में 17 से 22 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई जोनल जूडो प्रतियोगिता में ज्योति ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई।
ज्योति की सफलता में नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन की अहम भूमिका रही। जूडो में शारीरिक क्षमता के साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता जरूरी होती है, जिसका उसने प्रतियोगिता के दौरान प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चयन से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप दहिया और प्राचार्य रविंद्र कुमार ने ज्योति को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। प्रशासक वीपी शर्मा और हेड कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने भी छात्रा के उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें