जींद। भिवानी रोड अंडरपास का निर्माण कार्य रूकने के विरोध में 28 जुलाई को धरना दिया जाएगा। धरने का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर करेंगे। धरने में सामाजिक व धार्मिक संगठन मौजूद रहेंगे। महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि जब तक अंडरपास का निर्माण कार्य शुरु नहीं होता तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। इसके लिए कितना भी आंदोलन करना पड़ें पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भिवानी रोड अंडरपास का निर्माण कार्य बंद होने के कारण काॅलोनीवासियों ने प्रदर्शन किया था। इसमें थाली बजाकर कुंभकरण की नींद सोए हुए शासन व प्रशासन को जगाने का प्रयास किया था लेकिन प्रशासन के सिर पर कोई जूं नहीं रेंगी है। इसलिए फैसला किया गया कि 28 जुलाई को धरना आरंभ किया जाएगा। इस अंडरपास के बद होने से 10-10 फीट तक पानी घरों के अंदर घुस जाता है । इसके कारण जान-माल का खतरा बना रहता है तथा बीमारियां का अंदेशा बना रहता है। इसके अतिरिक्त अंडरपास के नजदीक नाले भी बंद पड़े हैं। इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। अंडरपास की ड्राइंग जो बनी हैं, उससे कॉलोनीवासी और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के आने-जाने के रास्ते बिल्कुल कम बचे हैं। अगर कालोनी में आगजनी व बीमार के लिए फायर बिग्रेड तथा एंबुलेंस जैसी व्यवस्थाओं से भी काॅलोनीवासी वंचित हो गए हैं। समस्या को लेकर जींद शासन व प्रशासन तथा रेलवे विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी बात सुनने वाला नही है।
इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, सत्यनारायण, वजीर हलवाई, रामपाल, राधेश्याम, दलीप, डाॅ. सूर्यदेव कौशिक, नरेश, गीताराम, रिंकू, बलवान मौजूद थे।