फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंग्लैंड में धर्मगढ़ के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार शोक में

विज्ञापन
फोटो 23एसएफडीएम2बेटे गुरकीरत सिंह की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतक की माता। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। गांव धर्मगढ़ निवासी 24 वर्षीय गुरकीरत सिंह की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से शव जल्द से जल्द गांव लाने में मदद मांगी है।
विज्ञापन

गुरकीरत सिंह साल 2022 में अध्ययन वीजा पर इंग्लैंड गया था। वह अपनी पढ़ाई के साथ वहां एक स्टोर में पार्ट टाइम सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि 21 जुलाई को वह कमरे से बाहर टहलने गया था। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली।
गुरकीरत के पिता सतनाम सिंह कैथल डिपो में हरियाणा रोडवेज के परिचालक हैं। उन्होंने 21 जुलाई को ही बेटे से फोन पर बात की थी। उस समय गुरकीरत ने किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई थी। बाद में आसपास के लोगों से उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें