फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांडा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत की अभय को दो टूक: महिपाल समाज का गौरव, व्यक्तिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Fri, 04 Sep 2026 01:35 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

देवव्रत ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक नहीं ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की टिप्पणी से समाज में रोष है।
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो नेता अभय चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर दिए गए बयान के बाद हरियाणा की सियासत के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी विवाद गरमा गया है। अभय चौटाला ने एक बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था। इस टिप्पणी पर ढांडा खाप ने कड़ा रोष जताते हुए महिपाल ढांडा के समर्थन में एकजुटता दिखाई है।

विज्ञापन


ढांडा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत ढांडा ने अभय चौटाला के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि महिपाल ढांडा उनके भाई हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिपाल ढांडा जाट समाज का गौरव होने के साथ-साथ 36 बिरादरी के नेता हैं। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन


देवव्रत ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक नहीं ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की टिप्पणी से समाज में रोष है और ढांडा खाप महिपाल ढांडा के सम्मान के साथ पूरी तरह खड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महिपाल ढांडा के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खाप इस मामले पर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने अभय चौटाला से अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। अभय चौटाला की टिप्पणी के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें