जींद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नेपाल त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी के नेतृत्व में भाई-बहनों ने मौन एवं राजयोग साधना कर प्रभावित लोगों के लिए सुख, शांति, शक्ति और धैर्य की कामना की। विजय दीदी ने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करना मानवीय सेवा है। संवाद