फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीजी हेल्थ ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा

Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी16: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में स्पेशल वार्डों का दौरा करते हुए डीजी हेल्थ डॉ. अनि - फोटो : प्रधानडाकघर आधार केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते बच्चे।
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बिरला पहुंचे और मरीजों को मिलने वाले स्पेशल वार्डों का दौरा किया। इस दौरान इन वार्डों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जांच पड़ताल की। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम सराय बनाने के लिए जगह का निरीक्षण भी किया। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को रुकने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो। इसके लिए विश्राम सराय बनाई जाएगी। अब तक तीमारदारों के लिए अस्पताल में रुकने के लिए अच्छी सुविधा नहीं है, लेकिन इसके बनने से यहां पर दाखिल होने वाले मरीजों को भी बेहतर लाभ होगा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल के तीसरे तल पर पांच स्पेशल वार्ड हैं। यहां पर जो मरीज स्पेशल वार्ड की मांग करते हैं। उनको कमरे दिए जाते हैं। इन स्पेशल वार्डों की जांच के लिए डीजी हेल्थ ने दौरा किया और वहां पर मरीजों से भी बातचीत की। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाओं की जांच की। अस्पताल के भवन में नमी को लेकर भी पूछा गया। इसके अलावा उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें मरीजों व उनके तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करना और मरीज का हौंसला बढ़ाने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त अस्पताल में जिन संसाधनों की कमी है। उनको पूरा कराने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में एमरजेंसी व पुराने भवन का दौरा भी किया। अस्पताल में डीजी हेल्थ के आने की पूर्व में सूचना होने के चलते सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई थी। इससे पहले नरवाना में केयर कम्पेनियन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. राजेश भोला व डाॅ. रमेश पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम सराय बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गया और मरीजों को दिए जाने वाले स्पेशल वार्डों की जांच की गई। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, डीजी हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें