फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीजी हेल्थ ने दिए मरम्मत का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Fri, 17 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी25: नागरिक अस्पताल की एमरजेंसी में अधूरी तैयारियों के साथ चल रहा उपचार। संवाद
विज्ञापन
जींद। डीजी हेल्थ व एसीएस ने वीरवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14.90 करोड़ रुपये से नागरिक अस्पताल में हुए काम की समीक्षा रिपोर्ट ली। डीजी हेल्थ ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बचा 10 प्रतिशत काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीसी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग में सेंट्रल एसी का काम अधूरा पड़ा है। वहीं फ्लोरिंग व व्हाइट वाश का काम शुरू नहीं हो पाया है। इमरजेंसी वार्ड का भी पूरा काम नहीं हुआ है। इसमें अभी कुछ कमियां हैं। ऑक्सीजन फिटिंग का काम अभी अधूरा है। अस्पताल की बाउंड्री वाल का कोई काम अभी तक नहीं हुआ है।
नागरिक अस्पताल में जो शौचालयों की रिपेयर का काम चल रहा था। वह बंद है। इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अभी कुछ काम बाकी है। इस पर डीजी हेल्थ व एसीएस ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का बचा हुआ कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शौचालय का काम रुके होने पर कड़ा एतराज जताया और कहा कि किसी भी सूरत में कार्य रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल के जीर्णोद्धार का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 10 प्रतिशत काम अभी भी अधूरा है। जो-जो कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है वह सभी डीजी व एसीएस को बता दिए गए हैं। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें