फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु आनंद में सराबोर नजर आए

Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी25: दीप प्रज्वलन करते हुए बीके बहने व मुख्य अतिथि। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। ब्रह्माकुमारीज की ओर से हुडा ग्राउंड में महाशिवरात्रि पर्व को परमपिता परमात्मा शिव के 90वें जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। मेडिटेशन, भजनों और फूलों की होली से वातावरण को आध्यात्मिक हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्या वंदना शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान नरवाना प्रभारी बीके सीमा, बीके ममता, उचाना प्रभारी बीके सुषमा, बीके मीना और रूहानी गायक बीके कनु विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को परमात्मा शिव से शक्ति और शांति की अनुभूति करवाई। ध्यान के दौरान पूरा परिसर शांतिमय हो गया। इसके उपरांत शिव महिमा के गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर महिलाओं और बहनों ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

चारों ओर फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु आनंद में सराबोर नजर आए। कुमारी रिद्धि, निष्ठा और सिमरन ने गीत व कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
वंदना शर्मा और बीईओ संतोष शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में नैतिक मूल्यों, कर्तव्य बोध और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें