29जेएनडी24-शहर के हुडा छह में खाली पड़ी जमीन, जहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। संवाद
जींद। शहर के हुडा सेक्टरवासियों को जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से पांच करोड़ 76 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। सेक्टर-6 के लिए तो टेंडर अलॉट हो गया, बाकी सेक्टरों की टेंडर प्रक्रिया जारी है।
सफीदों रोड के साथ लगते 6, 7, 8, 9 सेक्टरों में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्हें शॉपिंग के लिए शहर में आना पड़ता है। हुडा के यह सेक्टर 18 साल पहले विकसित हुए थे लेकिन अब तक तक इन सेक्टरों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व मार्केट नहीं बनी। सेक्टर विकसित होने के समय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए जगह निर्धारित की गई थी।
जमीन पर लोग कचरा डालकर गंदगी फैला रहे हैं और यहां झाड़ियां उगी हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के बाद दुकानों, शोरूम के प्लॉटों की ऑनलाइन ऑक्शन कराई जाएगी।