फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 16 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
22जेएनडी25: कॉलेज की वह सड़क जहां पर ब्लॉक लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने कार्यभार संभालते ही कॉलेज परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू करवा दिया है।
करीब 16 लाख रुपये की लागत से ऑडिटोरियम की मरम्मत, वाहनों के लिए पार्किंग शेड और मुख्य मार्ग पर ब्लॉक लगाने के कार्य होंगे।
कॉलेज में करीब सात लाख रुपये की लागत से ऑडिटोरियम में मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। लंबे समय से उपयोग में आ रहे ऑडिटोरियम की आवश्यक मरम्मत के साथ इसे विद्यार्थियों की गतिविधियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करीब छह लाख रुपये की लागत से कॉलेज परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा।
इससे दोपहिया और अन्य वाहनों को खड़ा करने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। कॉलेज के मुख्य मार्ग पर करीब तीन लाख रुपये की लागत से ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे परिसर में आवागमन सुगम होने के साथ रास्ते को भी बेहतर स्वरूप मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें