फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकार और संगठन के तालमेल से विकास को मिल रही गति

विज्ञापन
02जेएनडी11: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता से मिलते हुए आशुतोष शर्मा। कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

आशुतोष शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी राजनीतिक दल की महत्वपूर्ण ताकत होती है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। भाजपा सेवा, समर्पण और अनुशासन के आधार पर कार्य करने में विश्वास रखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें