फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी कार्यालय में मायका और ससुराल पक्ष के लोगों में तनातनी

Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
मायका व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच में तनातनी होने पर बीच बचाव करते हुए डीएसपी - फोटो : jind
विज्ञापन
गांधी नगर में एक सप्ताह पहले महिला के जहर के प्रभाव में आकर मौत के मामले में शुक्रवार को डीएसपी सिटी के कार्यालय में मायका व ससुराल पक्ष के लोगों में खिंचतान हो गई। मायका पक्ष के आरोपी ससुरालीजन को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे, जबकि ससुराल पक्ष की तरफ से आए लोग समझौते की मांग कर रहे थे। लेकिन मायका पक्ष के लोगों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के साथ आए लोगों के बीच में तनातनी हो गई। माहौल गर्म होता देखकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बीचबचाव कराया। इसके बाद मायका पक्ष के लोग कार्यालय से बाहर आ गए। इस दौरान मायका पक्ष के लोगों ने कहा कि अगर शुक्रवार रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शनिवार सुबह नरवाना के बाजार को बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि पुराना कारखाना नरवाना निवासी विनोद कुमार ने एक अप्रैल को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी की वर्ष 2002 में गांधी नगर निवासी अभिषेक के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उसकी सास रोशनी व ससुर रमेश कुमार प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने 31 मार्च को जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में मीनाक्षी की चाचा ससुर ने फोन के माध्यम से उनको सूचना दी। जब वह उसके मिलने के लिए पहुंचे तो वह रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल थी। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।

उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसकी सास रोशनी व ससुर रमेश ने योजनाबंद तरीके से जहरीला पदार्थ दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास रोशनी व ससुर रमेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसी को लेकर मायका पक्ष के लोग नरवाना के बाजार व्यापारियों को लेकर डीएसपी सिटी से मिलने के पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष वाले भी लोगों को लेकर वहां पर पहुंच गए। जहां पर दोनों ही पक्षों के बीच में तनातनी हो गई। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव करके मामले को शांत किया। इसके बाद व्यापारी नेता भगवानदास, दिनेश ने कहा कि मामले को हुए लगभग एक सप्ताह तक हो चुका है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उल्टे ही उन पर पुलिस समझौते के लिए दबाव बना रही है। अगर आरोपी ससुरालीजनों को शुक्रवार देर रात तक गिरफ्तार नहीं किया तो शनिवार को नरवाना के बाजार को बंद कर दिया जाएगा। बाद में डीएसपी कप्तान सिंह ने दोबारा मायका पक्ष के लोगों को बुलाया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें