फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करोड़ों खर्च के बावजूद भी नहरी पानी को तरसे ग्रामीण, विभाग के प्रति रोष

Fri, 28 Feb 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी21: बधाना गांव स्थित जलघर में नहरी पानी के अभाव में खाली पड़े टैंक। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। कस्बे के बधाना गांव के ग्रामीण काफी समय से जलघर से मिलने वाले नहरी पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं। इसके लिए विभाग ने टैंकों की मरम्मत और अन्य कार्यो पर करोड़ों रुपये खर्च तो कर दिए, लेकिन अभी तक ग्रामीण जलघर से मिलने वाले नहरी पानी से महरूम हो रहे हैं। इसके कारण गांव के लोगों में सरकार व विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

बधाना गांव निवासी रामकरण, हवा सिंह, विकास, संदीप, राजेश, बनी सिंह, कुलदीप, रमेश ने बताया कि गांव स्थित जलघर के निर्माण के बाद ही गांव के लोगों को टैंकों में नहरी पानी उपलब्ध होने के बावूजद भी पीने के लिए नहरी पानी मिल रहा है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर जींद नहर से दिल्लूवाला वाया नगूरां होते हुए बधाना जलघर तक नहरी पानी की व्यवस्था तो कर दी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांव के लोगों को टैंकोंं में नहरी पानी की उपलब्धता के बावजूद भी अभी तक नहरी पेयजल नसीब नहीं हुआ है। इससे विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण टीडीएस युक्त खारा पानी पीने का मजबूर है। उक्त पानी से जहां गांव में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है, वहीं विभाग स्वच्छ पेयजल के नाम से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हालांकि मामले को लेकर अनेक बार जलापूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन मामले को लेकर किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव के जलघर में नहरी पानी उपलब्ध है तो फिर विभाग गांव में नहरी पानी की सप्लाई क्यों नहीं कर रहा है। इससे विभाग के उच्चाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। ग्रामीणों को नहरी पानी नहीं मिल पाने कारण महिलाओं को पीने के पानी के लिए खेतों में बने सबमर्सिबल का रुख करना पड़ता है। इसके कारण महिलाओं को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की थी कि जल्द से जल्द बधाना गांव स्थित जलघर से लोगों को नहरी पानी उपलब्ध कराया जाए। ताकि लोगों को पीने के पानी के मामले में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
वर्जन
जलघर में नहरी पानी के लिए टेंडर हो चुका है। इसके लिए दस दिनों के अंदर-अंदर गांव में नहरी पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। जलघर में सभी टैंकों की सफाई करने के अलावा अन्य कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। गांव के लोगों को नहरी पानी मिले इसके लिए विभाग शुरु से ही प्रयासरत है। अब लोगों को जल्द नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित, जेई जलापूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें