फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोने-चांदी के जेवरात चुराए, घर पर लिख गए अपशब्द

Fri, 28 Feb 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों रोड स्थित जवाहर नगर से चोरी का एक मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोर न सिर्फ घर से कीमती जेवरात चुरा ले गए। बल्कि घर की दीवारों पर अपशब्द भी लिख गए हैं। महिला की 15 सूट तक जला दिए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने और आगजनी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि 18 फरवरी को मकान को ताला लगाकर अपने मायके गई थी। 25 फरवरी को घर लौटी ताला टूटा मिला। घर से पांच तोले सोना, चांदी के जेवरात, पांच लीटर देशी घी, दो मोबाइल फोन, गैस सिलिंडर, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान नहीं मिला। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने और आगजनी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें