फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम की रैली को लेकर डिप्टी स्पीकर ने जांची तैयारियां

विज्ञापन
30जेएनडी02: एकलव्य स्टेडियम का दौरा करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और अन्य। स्रोत प्रश - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने सोमवार को एकलव्य स्टेडियम के सामने स्थित हुडा ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने पांच अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह के साथ बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, इसलिए सभी विभाग अपनी औपचारिकताएं समय से पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने संबंधित अधिकारियों को रैली से पहले सड़कों का पैचवर्क ठीक करने और खराब स्ट्रीट लाइट को तत्काल बदलने के आदेश दिए। दो अप्रैल को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल होगी। मौके पर एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें