29जेएनडी08: विकास नगर स्थित एसके मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज के सामने सम्मान समारोह में मौजूद ग्रामी
- फोटो : सांकेतिक
जींद। विकास नगर स्थित एसके मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज के सामने रविवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने पांच अप्रैल को होने वाले सीएम के विकास व धन्यवाद दौरे की जानकारी दी। वह ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब वार्डों में जनसभाएं कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।
उन्हाेंने कहा कि वह आमजन और जरूरतमंदों की पीड़ा को करीब से समझते हैं। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की गलियों का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें और हनुमान मंदिर तक ग्रील बेल्ट लगाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
साथ ही संत गुरु रविदास चौक के सुंदरीकरण का काम भा किया जाएगा। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जींद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और भाखड़ा का पानी उपलब्ध करवाने के बारे में कहा कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी। मौके पर पार्षद राममेहर, गुलशन रोहिल्ला, राधेश्याम शर्मा, बलवंत एमसी, संजय एमसी, वेद प्रकाश पंचाल, कुलदीप सिहाग, राजेंद्र, कृष्ण खटक आदि मौजूद रहे।