फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सड़क सुधार के निर्देश दिए

विज्ञापन
13जेएनडी25-पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स
विज्ञापन
जींद। शहर की सड़कों को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विधानसभा में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर की सड़कों का जल्द सुधार किया जाए। जींद-सफीदों रोड से जब तक वृक्षों की कटाई व छंटाई नही की जाती, तब तक सफीदों गेट से जींद बाईपास तक सफीदों रोड का अलग से टेंडर लगा कर कार्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा जींद-सफीदों बाईपास सड़क की स्पेशल रिपेयर करवाई जाए। इसके अलावा शहर के भीतर से गुजर रहे रोहतक रोड का भी पुर्ननिर्माण करवाया जाए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि इस समय पटियाला चौक से लेकर कश्मीरी के ढाबे तक डिवाइडर के सौंदर्यकरण का कार्य चला हुआ है। इस डिवाइडर पर लाल पत्थर भी लगवाया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइडर के बीच फूल वाले पौधे भी लगाए जाएंगे और साथ ही लाइट की भी व्यवस्था होगी। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए। विकास कार्यों के लिए जो समयसीमा निर्धारित की गई है उसे तय समय में पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें