फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Tue, 16 Apr 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी12: ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत
विज्ञापन
जींद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को नजदीक जिला सचिवालय परिसर में स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस गार्ड को भी सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने मौके पर उपस्थित चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा से वेयर हाउस में रखें बॉक्स बारे जानकारी ली। उन्होंने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्य प्रणाली को भी जांचा। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने चुनाव नायब तहसीदार को निर्देश दिए कि वे ईवीएम वेयर हाउस में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखें। निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी से एडवोकेट नीरज सैनी, भाजपा से एडवोकेट विवेक शर्मा, कांग्रेस पार्टी से एडवोकेट श्यामलाल गौतम, जेजेपी से संजय व बीएसपी पार्टी से देशराज सरोहा व अन्य राजनीतिक दलों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें