फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ योद्धाओं के साथ आज उपमुख्यमंत्री करेंगे बैठक : रंधावा

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में जजपा को मजबूत बनाने व बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित एक पैलेस में बूथ योद्धाओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

जजपा के प्रदेश प्रचार सचिव एवं जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे दीप पैलेस में जिलेभर के बूथ योद्धाओं की बैठक लेकर उनको संगठन की नीतियों व बूथ पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले भर के बूथ योद्धाओं को गांवों में जाकर निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा उचाना विधानसभा में कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर जलपान करेंगे और आमजन की समस्याओं को सुनेंगे। रंधावा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को नियुक्त करने व बूथ योद्धाओं को प्रत्येक बूथ पर नियुक्त करने का लक्ष्य है, ताकि आगामी चुनाव में लोकसभा व विधानसभा में जननायक जनता पार्टी को बहुमत मिले। उन्होंने कहा कि वह भी संगठन को मजबूत करने के लिए गांवों में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अभियान जल्द ही शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें