फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वंचित अनुसूचित जाति ने मांगा नौकरियों में आरक्षण

Mon, 23 Sep 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी28-नई अनाज मंडी में हुए महासम्मेलन में मंच पर मौजूद वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के लोग। सं
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी में रविवार को वंचित अनुसूचित जाति वर्ग का महासम्मेलन हुआ। हरियाणा के साथ दिल्ली, पंजाब व अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द लागू करने की मांग की
विज्ञापन

देवीदास वाल्मीकि ने कहा कि गत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति के आरक्षण के वर्गीकरण का फैसला दिया था, जोकि ऐतिहासिक था। अनुसूचित जाति वर्ग में जो आज भी निम्न स्तर पर जी रहे हैं, उनको आरक्षण में वर्गीकरण होने का फायदा मिलेगा। आज तक केवल एक जाति ही आरक्षण का लाभ ले रही है, जबकि अन्य जातियां आज भी आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई हैं। यदि प्रदेश सरकार आरक्षण को नौकरियों में लागू कर दे, तो अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भी लाभ मिल जाएगा। उनके परिवारों को भी नौकरियों में हिस्सेदारी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वंचित अनुसूचित जाति वर्ग ने बैठक कर सरकार को हरियाणा में इस फैसले को लागू करने के लिए 21 सितंबर तक का समय दिया गया था। अल्टीमेटम के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर रविवार को डीएससी महासम्मेलन जींद में बुलाया गया था। महासम्मेलन में निर्णय लिया गया कि फैसले को लागू करने के लिए सरकार को एक और मौका दिया जाए। यदि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर भाजपा प्रदेश में ये फैसला लागू नहीं करती है तो भविष्य में वंचित अनुसूचित जाति वर्ग भाजपा का नहीं देगा। महासम्मेलन में स्वदेश किराड़, दर्शन रतन रावण, चंद्रपाल अनार्य, गुरुशरण दास महाराज, बाबा संगम नाथ, बाबा मंशा महाराज सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

22जेएनडी28-नई अनाज मंडी में हुए महासम्मेलन में मंच पर मौजूद वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के लोग। सं

22जेएनडी28-नई अनाज मंडी में हुए महासम्मेलन में मंच पर मौजूद वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के लोग। सं

22जेएनडी28-नई अनाज मंडी में हुए महासम्मेलन में मंच पर मौजूद वंचित अनुसूचित जाति वर्ग के लोग। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें