फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन स्वास्थ्य विभाग ने किया 1200 घरों का सर्वे, 100 को दिया नोटिस

विज्ञापन
10जेएनडी26-जल संरक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान जानकारी देते एसडीओ राकेश शर्मा। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में व्यर्थ पानी बहाने वाले कनेक्शन धारकों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सफीदों शहर, कालवा, गांगोली व खेड़ा खेमावती में जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। बुधवार को उपमंडल अभियंता राकेश शर्मा ने अभियान की समीक्षा की और कहा कि सफीदों व पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में विभाग की संयुक्त टीम घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति व कनेक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीम के तहत खंड समन्वयक बलवान सिंह व सुरेंद्र दुग्गल की अगुवाई में 1200 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 100 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। नोटिस प्राप्त उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में कनेक्शन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि नलों पर टेप लगाएं और आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
दूसरी ओर, जल संरक्षण अभियान की सफलता को देखते हुए ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के रखरखाव व प्रबंधन में सरपंचों की बढ़ती रुचि सामने आई है। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि ग्राम पंचायतें ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर नई नीति के तहत पेयजल प्रबंधन व रखरखाव का कार्य अपने स्तर पर करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें