31जेएनडी03: डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। लू और भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसे लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पंचायती राज विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम व पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे लू से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पेयजल व बिजली समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करें। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल व बिजली मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि लू दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अत्यधिक गर्मी के चलते बिजली व पानी की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। इसके साथ ही गर्मी के कारण बिजली के ट्रासंफार्मरों व फीडरों में फाल्ट आते हैं।
उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए। यदि कहीं पर कोई फाल्ट आता है तो उसको तुरंत दूर किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति करें। पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। संवाद
31जेएनडी03: डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन