फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौ लाख 39 हजार रुपये खाते में डलवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव सिंधवीखेड़ा निवासी से कनाडा से जानकार बताकर 9 लाख 39 हजार रुपये खाते में डलवाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुजरात के सूरत की निशांत सोसायटी निवासी अयूब भाकर, उत्तम नगर दिल्ली निवासी सोयम दिव्यम राउत व मनजीत सिंह उर्फ काकू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव सिंधवीखेड़ा निवासी राजबीर ने पांच मार्च 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके फोन पर कनाडा से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका जानकार है और उसे एक मजबूरी है। उसे दिल्ली पैसे भेजने हैं। इसलिए वह उसके खाते में पैसे भेज रहा है। पैसे दिल्ली के एक जानकार को देने है। आरोपी ने सात लाख 75 हजार रुपये की फर्जी स्लिप बनाकर इसका स्क्रीनशाॅट भेज दिया। इससे उसे विश्वास हो गया कि उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं, लेकिन हकीकत में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे।
थोड़ी देर के बाद दूसरे नंबर से काल आई और उसने पिछले व्यक्ति का हवाला देते हुए पैसे देने की बात कही। उसने फोन पे पर 99 हजार रुपये एक बार, उसके बाद सीएससी सेंटर पर जाकर एक लाख 45 हजार रुपये उसके पास भेज दिए। बाद में कुछ और नंबरों से फोन काॅल और वॉट्सएप कॉल आई, जिस पर उसने अलग-अलग खातों में नौ लाख 39 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। किसी खाते का नाम पिंकी देवी के नाम से था तो कोई खाता बसंती और महेश्वर प्रधान के नाम से था। बार-बार रुपये मांगने पर उसे शक हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन उसके पास फोन आया और कहा कि साइबर क्राइम दिल्ली से बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना वाट्सएप बंद करें, आपने आतंकवादियों के अकाउंट में राशि ट्रांसफर की है। जो बार-बार साइबर क्राइम दिल्ली के कर्मचारी बनकर उससे रुपये की डिमांड कर रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें