17जेएनडी12 : ग्रीटिंग कार्ड दिखाते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, बेलरखा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को एक रचनात्मक गतिविधि का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने दीपावली की थीम पर रंग-बिरंगे और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रदीप जागलान ने बताया कि बच्चों ने दीपों की रोशनी और त्योहार की उमंग को अपने कार्डों में बड़े सुंदर अंदाज में उकेरा। इस अवसर पर प्रदीप जागलान, राकेश मोर, दिलावर, रामविलास, सुरेंद्र सिंह, सलिंदर कुमार, पुष्पा रानी और मीना मौजूद रही। संवाद