जींद। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन में जिले में 12 डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 63 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहा है। इस समय का मौसम डेंगू मच्छरों के पनपने लिए अनुकूल है। इसलिए डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने यदि सावधानी नहीं बरती तो डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जाएंगे।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विजय नगर, शर्मा नगर, इंप्लाइज कॉलोनी, बुढ़ाबाबा बस्ती, विकास नगर व राम कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा और रामकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छर जनित रोगों से निजात पाने के लिए घर घर जाकर डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया तथा डायरिया रोगियों की पहचान करने तथा लोगों को इन बीमारियों के जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुखारग्रसत 25 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने कहा कि बुखार होने पर बिना जांच के कोई भी दवाई लेने की बजाय तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डेंगू की जांच करवाने की अपील की, ताकि सही व समय पर उपचार हो सके। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति सावधानी बरत कर अपने घर तथा आस पास की सफ ाई करते हुए गड्ढों, खाली पड़े टायरों व गमलों में गंदा पानी खड़ा नहीं होने दें, पानी के बर्तनों को ढककर रखे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, पूरी बाजू के कपड़े पहने, सप्ताह मे एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों तथा हौदी को सुखाकर भरे तो मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू से लोगों को बचाया जा सकता है।
इस अवसर पर बिमला देवी, स्वास्थ्य कर्मी, ओमप्रकाश, अमरजीत, दिनेश, जगदीप, गुरनाम, प्रदीप , मंजू रानी, रानी देवी, मुकेश कु मारी, नीलम, मुकेश रानी, राधा, शीला, पूनम, सोनिया, अशमीना, दर्शना, सविता, सीता, सुमन, ज्योति, उर्मिला, आरती, राजरानी मौजूद रही।