फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सिंघाना गांव में तीन साल के बच्चे अर्जुन के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के सफीदों खंड प्रधान सुखदेव और जयराम सिंघाना के नेतृत्व में नेहरू पार्क में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों से मिली हुई है, जिसकी वजह से दलित के बच्चे के हत्यारोपियों को नहीं गिरफ्तार कर रही है। इसके विरोध में सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को हत्या के आरोप में सफीदों थाने में दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसमें पुलिस ने दोनों को नामजद कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके विरोध में नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक बच्चे के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने बच्चे के हत्यारोपियों को दस दिन तक गिरफ्तार नहीं किया तो बहुजन समाज पार्टी तथा भीम आर्मी शहर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें