फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद नहीं होने पर मंडी का गेट बंदकर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
गेट बंद कर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
किसानों ने मंडी गेट बंद कर दिया धरना तो शुरू हुई धान की खरीद
विज्ञापन

मेला अनाज मंडी में अव्यवस्था से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। बुधवार को एक बार फिर धान खरीद समस्या को लेकर किसानों ने मेला अनाज मंडी गेट को बंद करके धरना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक किसान धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर खरीद शुरू करवाई तो किसानों ने धरना खत्म किया।
बता दें कि पिछले कई दिनों से धान खरीद की समस्या बनी हुई है। मजबूरन किसान हर रोज गेट बंद करके प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हैं। गेट बंद होने के बाद अधिकारियों की नींद खुलती है और किसानों को खरीद शुरू का आश्वासन देकर समस्या दूर कर देते हैं, लेकिन अगले दिन फिर धान खरीद नहीं होने पर फिर से किसान गेट बंद करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बुधवार को हैफेड द्वारा धान नहीं खरीदने पर किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया और खरीद शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड के इंस्पेक्टर नरेश नैन ने बताया कि हैफेड को तीन मिल गुप्ता राइस मिल, कपूर राइस मिल और ओम राइस मिल को अलॉट किया गया है। तीनों मिलों की कैपासिटी पूरी होने के कारण खरीद नही हो पाई। उन्होंने कहा कि मिलों की कैपासिटी बढ़ाने के लिए मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। एक ओर धान खरीद की समस्या से तो दूसरी ओर मंडी में फैली अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा मंडी में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। वही भूस का उठान नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। किसानों का कहना है कि मार्केट कमेटी द्वारा भूसा उठान का टेंडर जारी किया गया है, लेकिन ठेकेदार नहीं उठा रहा है, जिसके कारण मंडी में अव्यवस्था बनी हुई है। वही लावारिस पशुओं के कारण भी किसानों को नुकसान हो रहा है।
फोटो कैप्शन
28जेएनडी 11: गेट बंद कर नारेबाजी करते किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें