फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एससी, बीसी छात्रों का बकाया मासिक भत्ता, वर्दी, स्टेशनरी राशि देने की मांग

विज्ञापन
09जेएनडी03: बैठक में भाग लेते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के सदस्य। स्रोत संघ - फोटो : एआरटीओ विभाग
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक वीरवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाना में जिला प्रधान सत्यपाल पातलान की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेश राठी ने किया। राजेश राठी ने अब तक संघ द्वारा की गई कार्यवाही पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों से अपील की सदस्यों को संगठित करने, सदस्यता बढ़ाने, पारदर्शी ढंग से कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सत्यपाल पातलान ने कहा की एससी, बीसी छात्रों को प्रोत्साहन योजनाओं का आडिट करवाकर बकाया मासिक भत्ता, वर्दी, स्टेशनरी, साइकिल आदि की राशि उपलब्ध हो। स्कूल शिक्षा विभाग के तीनों विभाग तालमेल करके ट्रांसफर और रेशनलाइजेशन पारदर्शी ढंग से करें। रोस्टर रजिस्टर पूरा करें, प्रथम व द्वितीय पदों पर अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व 20 प्रतिशत पूरा हो, सेवा नियमावली 2012 में बदलाव कर एसीपी के मामलों का निपटारा हो, स्कॉलरशिप में आय की शर्त हटाना, पुरानी पेंशन बहाल करना। इस अवसर पर रणधीर रंगा, सुभाष ग्रोवर, दलबीर अल्याहन, सुल्तान मेंहदिया, जुलाना ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सिंह, उचाना प्रधान रोशनलाल, सफीदों से जगदीश शिमार, कृष्ण कुमार, राहुल शुरबरा, अर्जुन, आजाद, कृष्ण, जयभगवान, सतीश काजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें