फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे प्लेटफार्म के साथ बन रही दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी23-निर्माण का जाजया लेने पहुंचे रेलवे जेई से मिलने पहुंचे वार्डवासी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। वार्ड-7 में रेलवे प्लेटफार्म के साथ बनाई जा रही दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे रेलवे के जेई से मुलाकात की। शहरवासियों ने मांग रखी कि नई दीवार की ऊंचाई पीछे की ओर पहले से बनाई गई दीवार के बराबर रखी जाए।
वार्डवासियों सोनू, बाली, कविता, बाला, दीपू, नीरू, उदित और अंजू ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म के साथ बनी पुरानी दीवार कई वर्षों से जर्जर हो चुकी थी, जिसके चलते अब नई दीवार का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में बनाई जा रही दीवार की ऊंचाई कम रखी जा रही है। यदि दीवार की ऊंचाई कम रही तो रेलवे मालगोदाम की तरफ से कोई भी व्यक्ति आसानी से दीवार फांदकर गली में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

विशेषकर रात के समय सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बनी रहेगी और किसी अप्रिय घटना का खतरा हो सकता है। वार्डवासियों ने जेई से मांग की कि नई दीवार की ऊंचाई पहले से बनी दीवार के समान रखी जाए ताकि गली की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अब विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, नगरपालिका प्रधान विकास काला व रेलवे के उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें