फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर विद्यार्थियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी12-छोटूराम किसान महाविद्यालय में खो-खो​ ​खेलते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर छोटूराम किसान महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने शपथ ली कि वे खेलों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देंगे। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। खेल उत्सव के तहत महाविद्यालय में इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर उन महान विभूतियों की स्मृति में किए जाते हैं, जिन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. राजपाल सिंह ढांडा ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें