फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिछड़ा वर्ग को सभी क्षेत्रों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

Sat, 14 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी02-पिछडा़ वर्ग ए और बी को राज में भागीदारी समेत सभी क्षेत्रों में 27 प्रतिशत आरक्षण देन
विज्ञापन
जींद। पिछड़े वर्गों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सुरेंद्र वर्मा की अगुवाई में बीसी सर्वसमाज शिष्टमंडल ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। बीसी शिष्टमंडल में पिछडा़ वर्ग सर्वसमाज के जिला संयोजक सुरेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी सूरत सिंह बिश्नोई, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश, उपप्रधान रविंद्र शास्त्री ने कहा कि बीसी का बैकलॉग जल्द भरने, क्लास वन व टू की नौकरियों में बीसी ए और बी के लिए क्रमश: 16 व 11 के हिसाब से 27 प्रतिशत पूरा आरक्षण देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा ओबीसी से क्रीमीलेयर की शर्त को हटाना, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, शासन और प्रशासन, राजनीतिक, न्यायिक, निगम, बोर्ड, आयोग और शिक्षण संस्थानों सहित सभी क्षेत्रों में बीसी ए व बी को 16 व 11 के हिसाब से पूरा 27 प्रतिशत आरक्षण और उचित भागीदारी देना भी शामिल है।
इनमें बीसी ए और बी के लिए वर्ष 2026 के परिसीमन में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा में आबादी के अनुपात में आरक्षण का प्रावधान करने की विशेष तौर से मांग की गई है। अन्य वर्गों की भांति सैन समाज, सोनी समाज, रोहिल्ला समाज, पांचाल समाज और बीसी के अन्य वंचित वर्गों को आबादी के हिसाब से राज व अन्य क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ पिछडा़ वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मामूली ब्याज दर पर बिना गारंटी के सबसिडी सहित कम से कम 10 लाख रुपये का ऋण सुविधा, एससी की तर्ज पर बीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां व अन्य सुविधाएं देना और हरियाणा कौशल रोजगार निगम में बीसी के आरक्षण के प्रावधान की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें