फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरों की पहचान के लिए पल्लेदारी का लाइसेंस बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में मंडी मजदूर वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडी मजदूर की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मजदूरों की पहचान के लिए पल्लेदारी का लाइसेंस बनवाकर औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभों को दिलवाया जाने मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधान पल सिंह ने बताया कि बैठक में मार्केट कमेटी सचिव पूजा से मुलाकात की गई तथा सचिव ने सभी मंडी मजदूरों के पल्लेदारी लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन मांगे और तुरंत प्रभाव से लाइसेंस बनवाने के लिए आश्वासन दिया गया। प्रधान ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि मंडी मजदूर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की मुख्य मंडियों का दौरा करके मजदूरों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। एक मई को होने वाली प्रांतीय बैठक में संघर्ष का फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर रामनिवास, संदीप मंगलपुर, सुरेश नरवाना, रमेश उझाना, रामचंद्र शर्मा, अजमेर, पप्पू, राम भगत और श्याम दबलैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें